Home / बिलासपुर / बीट प्रणाली में 48 मोटर साइकिल तैनात डीआईजी/...

बीट प्रणाली में 48 मोटर साइकिल तैनात डीआईजी/ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया

बिलासपुर -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक / पुलिस उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह आईपीएस द्वारा बिलासपुर पुलिस को बेसिक पुलिसिंग और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था हेतु बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु नई व्यवस्था तैयार किया गया । जिसमें सभी थाना चौकी अपने क्षेत्राधिकार के मुख्य स्थल के साथ साथ अंदरूनी क्षेत्रों में सम्पूर्ण गतिविधियाँ जिसमें आपराधिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक, सांप्रदायिक, छात्र गतिविधि, श्रमिक गतिविधि पर निगरानी, अपराधों की रोकथाम, पतासाजी और बीट क्षेत्र के अंतर्गत रहवासी, नवागंतुक पर प्रभावी निगरानी हेतु बीट प्रणाली की व्यवस्था किया गया।

Also Read
ALSO READ एनटीपीसी सीपत में गांधी जयंती आयोजन के साथ सफाई मित्रों का सम्मान व संविदा कर्मियों के लिए खेलकूद महोत्सव आयोजित

जिसमें थाना चौकी के सभी अधिकारी कर्मचारियों की जिम्मेदारी निर्धारित किया गया है, थाना चौकी में उपलब्ध बल के अनुपात में थाना क्षेत्र को विभक्त कर अधिकारी कर्मचारी को थाना प्रभारी के सहायक के रूप में बीट प्रभारी नियुक्त कर जवाबदेही निर्धारित किया गया, जो निर्धारित बीट क्षेत्र में सम्पूर्ण गतिविधि पर नज़र रखे कर अपनी ज़िम्मेदारी से निर्वहन करने हेतु अपनी पूरी ऊर्जा, विभागीय दक्षता, कार्यकुशलता एवं उत्साह से बीट की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।

बीट प्रणाली शिफ्ट वाइस 24 घण्टे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। बीट प्रणाली हेतु जिला के सभी थाना चौकी में 48 मोटर साइकिल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, बत्ती, वायरलेस, सायरन से सुसज्जित दो पहिया वाहन बीट में तैनात किया गया ।

Also Read
ALSO READ एनटीपीसी सीपत ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित किया वृहद् सफाई अभियान

उद्देश्य- पुलिस की दृश्यता बढ़ाना, प्रभावी कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण हेतु प्राथमिक सूचना संकलन, हिस्ट्रीशीटर और असामाजिक तत्व/ गतिविधियों पर नजर, नागरिकों से समन्वय, जनसंपर्क और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देना, नवागंतुक और मुसाफ़िर की पहचान और जानकारी संकलन आदि।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मोटर साइकिल वितरण कर अधिकारी कर्मचारी को ब्रीफिंग कर बीट प्रणाली द्वारा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर निगरानी रखेंगे, संवेदनशील स्थानों, विद्यालय, बाज़ार, धार्मिक/सांप्रदायिक स्थलों भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में सूचना संकलन, जुवा सट्टा, नशा, तस्करी, चोरी, नक़बज़नी, लूटपाट, छेड़खानी, चेन स्नेचिंग अड्डेबाज़ी और गुंडागर्दी पर नकेल कसने, घुमंतू, संदिग्ध व्यक्तियों आपराधिक गतिविधियों, नागरिकों से समन्वय स्थापित कर पुलिस की दृश्यता, आपराधिक मानचित्र तैयार करना, प्रमुख स्थानों पर उपस्थिति, गस्त जैसे दायित्व का निर्वहन मजबूती से करने हेतु निर्देश दिये ।

Also Read
ALSO READ गुड़ी में आज लगेगा नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा स्वास्थ्य परीक्षण

साथ ही साथ महत्वपूर्ण अभिलेख संधारण करने हेतु हिदायत दिए जिसमें-बीट रजिस्टर, बीट डायरी, अपराधी/हिस्ट्रीशीटर/गुंडा सूची, जनसंपर्क रजिस्ट्रर, शिकायत/ सूचना रजिस्टर, किरायेदार सत्यापन रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर जैसे दस्तावेज़ संधारण करने निर्देश दिए।

बीट प्रणाली के अंतर्गत सभी अधिकारी कर्मचारी को उत्साह पूर्वक कार्य करने हेतु ब्रीफिंग किया अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारी को विभागीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा और लापरवाही बरतने पर सजा भी दी जाएगी। बीट प्रणाली के महत्व को समझते हुए प्रभावी कानून व्यवस्था, आपराधिक गतिविधियों रोकथाम और नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र बहुआयामी परिणाम मिलेगी और सबसे महत्वपूर्ण की आरक्षण स्तर के पुलिस जवानों को नई ज़िम्मेदारी और पहचान मिलेगी ।


बीट प्रणाली के सूक्ष्म निरीक्षण हेतु पर्वेक्षण एवं समीक्षा थाना प्रभारी प्रत्येक सप्ताह, सीएसपी/एसडीओपी द्वारा प्रत्येक पाक्षिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा मासिक पर्वेक्षण कर समीक्षा किया जा रहा । जिसकी जानकारी और समीक्षा लगातार स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया जा रहा। भविष्य में बिलासपुर पुलिस को बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे ।

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

बीट प्रणाली में 48 मोटर साइकिल तैनात डीआईजी/ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा