कोरबा के खरमोरा में इंडस्ट्रियल एरिया की कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग, काले धुएं से दहला पूरा इलाका…दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग बुझाने का अभियान जारी

कोरबा। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित खरमोरा में शनिवार को एक कार्बन फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग

कोरबा। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित खरमोरा में शनिवार को एक कार्बन फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि उसकी ऊंची लपटें और आसमान में उठता काले धुएं का विशाल गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। देखते ही देखते पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया, जिससे आसपास के रहवासी इलाकों में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही मिनटों में फैक्ट्री से घना काला धुआं कई सौ फीट ऊपर तक फैल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं।आग की लपटों और लगातार गूंजते फायर ब्रिगेड व पुलिस के सायरन से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील सामग्री में आग लगने की जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद मामले की जांच कराने की बात कही है।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!