छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन राठौर ने कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल से की सौजन्य भेंट

कोरबा – क्षत्रिय राठौर समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन राठौर के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल से सौजन्य

कोरबा – क्षत्रिय राठौर समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन राठौर के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर समाज के संगठनात्मक विकास, सामाजिक एकता एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।मुलाकात के दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि “समाज के प्रति हमारा कर्तव्य ही देश और मानवता की भलाई का आधार है। जब सभी वर्गों का समग्र विकास होगा, तभी सच्चे अर्थों में समाज और राष्ट्र प्रगति करेगा।”वहीं, क्षत्रिय राठौर समाज के प्रदेश अध्यक्ष पवन राठौर ने कहा कि “सच्चा मनुष्य वही है, जो अपने व्यक्तिगत सुख के साथ-साथ पूरे समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और जनकल्याण के लिए भी समर्पित भाव से कार्य करे।

“इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय राठौर समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर, प्रदेश संगठन मंत्री जितेन्द्र राठौर,मन्नू राठौर, क्षत्रिय राठौर समाज कोरबा ग्रामीण के कोषाध्यक्ष रवि राठौर सहित समाज के अन्य गणमान्य सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सभी ने समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!