सेजेस सकरी में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न,हार से सीख मिलती है, मेहनत ही सफलता की कुंजी है : कमलेश यादव

सीपत (सतीश यादव) – जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ सेजेश सकरी में संपन्न हुआ जिसमें 4 ब्लॉकों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया l प्रतियोगिता

सीपत (सतीश यादव) – जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ सेजेश सकरी में संपन्न हुआ जिसमें 4 ब्लॉकों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया l प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी कमलेश यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी मेहनत करें और आगे बढ़िए बिना इसके हम आगे नहीं बढ़ सकते l जिला से स्टेट और देश के लिए अच्छे से अच्छे प्रदर्शन कीजिए l खेल में बिना भेदभाव के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाए l

जो अच्छे प्रदर्शन करते उन्हें हतोत्साहित न करे l हार से हमें सीख मिलती है lइस अवसर पर डॉक्टर संध्या तिवारी प्राचार्या सेजेश सकरी ने खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए कहा कि हार जीत खेल में लगी रहती है पर खेल को खेल भावना से खेले जिससे एक अच्छा संदेश प्लेटफार्म में मिले l हार से कुछ सीखने का अनुभव प्राप्त होती है l

इस अवसर पर कमलेश यादव जिला क्रीड़ा अधिकारी,डॉक्टर संध्या तिवारी प्राचार्या आत्मानंद सेजेश सकरी,साजिद खान ,अजय त्रिपाठी ,दत्ता सर, वरिष्ठ व्याख्याता राजुकमार तिवारी,महेश शर्मा,अनिल सिंह क्षत्री, सुयश दुबे,प्रमोद कुर्रे,सीता पटेल,सहित जिला एवं ब्लॉक मस्तूरी ,बिल्हा, कोटा, तखतपुर के व्यायाम शिक्षक शिक्षिकाएं व खिलाड़ियों ने भाग लिया l

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!