पत्रकार ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार,जान का खतरा…समाचार प्रकाशित करने के बाद मिली धमकी…निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग

कोरबा। ग्राम उतरदा निवासी पत्रकार विष्णु कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक कोरबा को ज्ञापन सौंपकर अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

कोरबा। ग्राम उतरदा निवासी पत्रकार विष्णु कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक कोरबा को ज्ञापन सौंपकर अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मामलों पर लगातार समाचार प्रकाशित करने के कारण उन्हें जान-माल का खतरा उत्पन्न हो गया है।

पत्रकार विष्णु कुमार यादव ने अपने ज्ञापन में बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान राशि के कथित दुरुपयोग सहित अन्य मामलों से संबंधित खबरें सोशल मीडिया एवं ई-प्रिंट समाचार पत्रों में प्रकाशित की थीं। इसके बाद उन्हें अपने शुभचिंतकों के माध्यम से जानकारी मिली कि दिलीप पटेल द्वारा उनके साथ मारपीट या जान से नुकसान पहुंचाने की साजिश रची जा रही है।ज्ञापन में उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, उन्हें एवं उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पत्रकार ने अपने आवेदन की प्रतिलिपि कलेक्टर कोरबा एवं थाना हरदीबाजार को भी प्रेषित की है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि यदि भविष्य में उन्हें या उनके परिवार के किसी सदस्य को किसी प्रकार की शारीरिक, मानसिक अथवा जान-माल की क्षति होती है, तो उसकी जिम्मेदारी दिलीप पटेल की होगी।पत्रकार ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए समय रहते आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!