हाँफा नृसिंह मंदिर में जगन्नाथ रथ यात्रा और कर्क संक्रांति पर भव्य अनुष्ठान,आयोजित

बिलासपुर सकरी के समीप स्थित आस्था के केंद्र, ऐतिहासिक हाँफा नृसिंह मंदिर में जगन्नाथ रथ यात्रा और कर्क संक्रांति के पावन अवसर पर एक भव्य

बिलासपुर सकरी के समीप स्थित आस्था के केंद्र, ऐतिहासिक हाँफा नृसिंह मंदिर में जगन्नाथ रथ यात्रा और कर्क संक्रांति के पावन अवसर पर एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय जी के सानिध्य में विशेष अनुष्ठान और पूजा-अर्चना संपन्न हुई इस अवसर पर मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए विशेष महाप्रसाद का वितरण भी किया गया जिसे प्राप्त करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी कर्क संक्रांति के शुभ मुहूर्त में भगवान नृसिंह और भगवान जगन्नाथ जी की पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ हुई

संध्या बेला में मानस भक्तों की मंडली द्वारा एक से बढ़कर एक मधुर भजनों और रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया गया भजनों की स्वर लहरियों और रामायण गायन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया इस अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ कमाया आयोजन के अंत में उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मानस भक्तों द्वारा किए गए इस सुमधुर रामायण पाठ ने सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की गई इस आयोजित कार्यक्रम को भव्य सफल बनाने में

पंडित शत्रुघ्न उपाध्याय,पंडित रामकुमार उपाध्याय, पंडित रमेश अवस्थी, पंडित डॉ महेंद्र दुबे, पंडित संजय तिवारी, पंडित किरण दुबे, सुश्री सोनल उपाध्याय, पंडित क्रियांश उपाध्याय,सुश्री हेमाक्षी उपाध्याय,भेदी कैवर्त, पंडित रमेश उपाध्याय ,रामलाल कश्यप,अवधेश गुप्ता, पंडित केजू राम शर्मा,माधव श्रीवास,कौशल प्रसाद कोरी पंडित निखिल पाण्डेय, पंडित सुजल उपाध्याय, पंडित राजेंद्र उपाध्याय,राजेश कौशिक,लालू कैवर्त, ब्रह्मानंद यादव, इन सभी भक्तों का विशेष सहयोग रहा।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!