Home / छत्तीसगढ़ / अटल चौक बोईदा बाजार में बन रही सीसी...

अटल चौक बोईदा बाजार में बन रही सीसी सड़क,सरपंच संजय राज की निगरानी तेज़ी से बन रही सड़क

कोरबा। ग्राम पंचायत बोईदा के अटल चौक बाजार में सीसी सड़क निर्माण कार्य तेजी से जारी है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए रोलर से समतलीकरण कराया जा रहा है। सरपंच संजय राज स्वयं निर्माण स्थल पर मौजूद रहकर कार्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं।सरपंच संजय राज ने बताया कि अटल चौक में प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है, जहां बड़ी संख्या में व्यापारी और आसपास के ग्रामीण खरीदारी के लिए पहुंचते हैं।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए बाजार क्षेत्र में सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे वर्षभर लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

निर्माण सामग्री और तकनीकी मानकों की लगातार जांच की जा रही है तथा प्रत्येक चरण की स्वयं निगरानी की जा रही है।विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने कहा कि अटल चौक बाजार में सीसी सड़क बनने से क्षेत्र के व्यापारियों, किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव की समस्या समाप्त होगी, जिससे बाजार तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य गांव की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं और इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।ग्रामीणों ने भी पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद बाजार क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी और आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को भी आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।निर्माण स्थल पर विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा, पंच शांति लाल पटेल, पंच प्रतिनिधि माखन पटेल, मोतीलाल पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

ALSO READ प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

अटल चौक बोईदा बाजार में बन रही सीसी सड़क,सरपंच संजय राज की निगरानी तेज़ी से...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा