Home / छत्तीसगढ़ / कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान: ट्रैफिक नियमों के प्रति समर्पित...

कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान: ट्रैफिक नियमों के प्रति समर्पित डॉ. महेश मिश्रा की आईजी ने की सराहना, 5000 नकद इनाम से नवाजा

छत्तीसगढ़:कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के यातायात विभाग में पदस्थ ट्रैफिक मैन के नाम से मशहूर राष्ट्रपति पदक प्राप्त हवलदार डॉ. महेश मिश्रा अपने द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के बल पर जिले का नाम प्रदेश व देश स्तर पर रौशन कर रहे हैं । इनके द्वारा यातायात जन जागरूकता, सड़क सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग, समाज सेवा एवं जनहित के क्षेत्र में पूर्ण लगन, निष्ठा, मेहनत एवं तत्परता के साथ किए जाने उत्कृष्ट कार्यो से निरंतर नगर सेना व पुलिस विभाग का नाम रौशन हो रहा है जिसके फल स्वरुप पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा ने 5 हजार रुपए का नगद इनाम प्रदान किया है। साथ ही डीआईजी नगरसेना राजेश पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक कोरिया ने 5-5 सौ रुपए का नगद पुरस्कार दिया। गौरतलब है कि डॉ. महेश मिश्रा ने हाल ही में यातायात नियमों के परिपालन संबंधी जागरूकता का अध्ययन छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले के विशेष संदर्भ में विषय पर शोध कर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।

इनाम प्राप्ति पर डॉ. मिश्रा ने वाहन चालक एवं सड़क उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें और अपने गंतव्य को सुरक्षित पहुंचें। याद रखें सड़क दुर्घटना अपने आप नहीं हुआ करती सड़क पर जरा सी लापरवाही आपकी खुद एवं दूसरों की जान ले सकती है। नियमों का पालन करें खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखने में यातायात पुलिस का सहयोग प्रदान करें।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

Latest News

COMMENTS Latest

कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान: ट्रैफिक नियमों के प्रति समर्पित डॉ. महेश मिश्रा की आईजी ने की...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा