Home / बिलासपुर / बिल्हा में फिर गरजे सियाराम कौशिक, सरकार पर...

बिल्हा में फिर गरजे सियाराम कौशिक, सरकार पर बोला हमला

बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में खाद, बिजली, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर बिल्हा बाजार चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक सियाराम कौशिक और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक ने किया।

Also Read
ALSO READ एनटीपीसी सीपत में गांधी जयंती आयोजन के साथ सफाई मित्रों का सम्मान व संविदा कर्मियों के लिए खेलकूद महोत्सव आयोजित

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया और जल्द समाधान की मांग की।बिल्हा बाजार चौक में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन करने वाला प्रदेश होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। किसानों को खाद और बीज के लिए भटकना पड़ रहा है, जबकि कई गांवों में पेयजल संकट भी बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन शासन-प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा।वहीं पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

Also Read
ALSO READ एनटीपीसी सीपत ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित किया वृहद् सफाई अभियान

किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही, सड़कें बदहाल हैं और बिजली व्यवस्था भी चरमराई हुई है।जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Also Read
ALSO READ गुड़ी में आज लगेगा नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा स्वास्थ्य परीक्षण

उन्होंने कहा कि जनता के हक की लड़ाई जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर चक्का जाम जैसे बड़े आंदोलन भी किए जाएंगे। खाद, बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इन मांगों पर कितना गंभीर रुख अपनाता है या फिर यह आंदोलन आने वाले दिनों में और बड़ा रूप लेता है।

 

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

बिल्हा में फिर गरजे सियाराम कौशिक, सरकार पर बोला हमला
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा