सीपत (सतीश यादव)। भारतीय जनता युवा मोर्चा सीपत मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं कार्यकर्ताओं की वैचारिक और संगठनात्मक क्षमता को सुदृढ़ करना रहा।
(DLP) कार्यक्रम के बिलासपुर संभाग प्रभारी के रूप में उपस्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका आयुषी पांडे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित आदरणीय बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सुर्यवंशी , भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी जी एवं जिला महामंत्री एवं (DLP) कार्यक्रम के मंडल प्रभारी आदरणीय श्री तुषार चंद्राकर जी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य ललित यादव जी, भाजपा मंडल महामंत्री हरिकेश गुप्ता, जिला मंत्री जयशंकर साहू, जिला कार्यालय मंत्री यश गौराहा, जिला कन्या शक्ति सयोजिका भव्या शुक्ला, एवं नेहा कोरी, जिला नीति अनुसंधान प्रमुख महेन्द्र कुमार पाटनवार, जिला सह सोशल मीडिया प्रमुख उमेश पाटनवार, जिला कार्यसमिति सदस्य मनीष पाटनवार एवं पूरन सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वैभव तंबोली, मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू एवं शुभम यादव, मंडल महामंत्री मिथलेश श्रीवास एवं भूपेंद्र गिरी गोस्वामी, मंडल मंत्रीदिनेश साहू एवं मनीष जायसवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रहास साहू जी, कार्यालय मंत्री सोनू निर्मलकर, सह कार्यालय मंत्री दुर्गेश खुसरो, सोशल मीडिया प्रभारी सुमित जायसवाल,मीडिया सह प्रभारी मणिशंकर साहू, प्रचार-प्रसार प्रमुख परमेश्वर रजक, महाविद्यालय प्रमुख पवन पटेल, कार्यसमिति सदस्य ओंकार साहू एवं युवराज नेटी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से संगठन की कार्यप्रणाली, वैचारिक प्रशिक्षण तथा तकनीकी माध्यमों से कार्यकर्ताओं को जोड़ने के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं से डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा किया गया तथा अंत में सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।





