कलेक्टर ने बुजुर्ग जुकमन बाई के घर पहुंचकर चखा करेला की सब्जी, योजनाओं की ली जमीनी जानकारी

उद्देश्य कुमार साहू , हितग्राही ने कहा-मुख्यमंत्री आवास मिलने से अब सांप, बिच्छू का डर नहीं कलेक्टर ने पेंशन, राशन, बिजली और पानी की सुविधाओं

उद्देश्य कुमार साहू ,

हितग्राही ने कहा-मुख्यमंत्री आवास मिलने से अब सांप, बिच्छू का डर नहीं

कलेक्टर ने पेंशन, राशन, बिजली और पानी की सुविधाओं का लिया जायजा

कोरिया, 2026

जिले की कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने सोनहत ब्लॉक के ग्राम बड़गांव की बुजुर्ग आवास हितग्राही श्रीमती जुकमन बाई के घर गत शुक्रवार को पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने रसोई घर में जाकर, श्रीमती जुकमन बाई के हाथों से बनी करेला की सब्जी का स्वाद लिया, कलेक्टर ने कहा बहुत स्वादिष्ट सब्जी बनी है।

बातचीत के दौरान कलेक्टर के साथ पुराने दिनों की यादें साझा कीं। श्रीमती जुकमन बाई ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलने के बाद उनका जीवन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुकूनभरा हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले कच्चे घर में सांप और बिच्छू का डर हमेशा बना रहता था, लेकिन अब पक्के मकान में यह चिंता नहीं रही।

उन्होंने यह भी बताया कि आज भी वे मिट्टी के बर्तन में भात बनाती हैं, जिससे भोजन का पारंपरिक स्वाद बना रहता है। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जुकमन बाई से राशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने आत्मीयता से कहा, ‘अम्मा, किसी भी समस्या या जरूरत की बात बेझिझक खुलकर बताइए।’

इसके बाद कलेक्टर ने घर के प्रत्येक कमरे का निरीक्षण किया। घर की साफ-सफाई और सुव्यवस्थित व्यवस्था देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और श्रीमती जुकमन बाई की सराहना की।

करीब आधे घंटे तक चली इस आत्मीय मुलाकात में दोनों के बीच पुरानी बातों और जीवन के अनुभवों पर भी चर्चा हुई। श्रीमती जुकमन बाई ने श्रीमती रोक्तिमा यादव को आशीर्वाद दिया, तो कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर मिलता रहे, इसके लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।

इसी तरह सोनहत ब्लॉक के ग्राम लटमा में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का कलेक्टर ने निरीक्षण किया साथ ही हितग्राहियों से कहा समय पर मकान पूर्ण करें, हितग्राही ने मुस्कराते हुए कहा एक से डेढ़ माह के भीतर आवास तैयार हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।

Picture of Uddeshya Sahu

Uddeshya Sahu

error: Content is protected !!