Home / अपराध / छत्तीसगढ़: कोरिया में चरित्र शंका में पत्नी का...

छत्तीसगढ़: कोरिया में चरित्र शंका में पत्नी का मर्डर, सरगुजा में घर के अंदर मिली महिला की लाश

कोरिया/सरगुजा: महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं. मंगलवार को कोरिया के पटना थाना इलाके में पति ने पत्नी का मर्डर कर दिया. पति को शक था कि उसकी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं है. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो पाता, उससे पहले ही पटना थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

 

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या

 

आरोपी पति को आए दिन पत्नी को चरित्र शंका के शक में प्रताड़ित किया करता था. वारदात वाले दिन भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने घर में रखे डंडे से पत्नी के सिर पर घातक वार कर दिया. वार इतना खतरनाक था कि मौके पर ही महिला की जान चली गई. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने यह स्वीकार किया है कि उसने ही डंडे के वार से पत्नी के मौत के घाट उतारा. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए डंडे को बरामद कर सबूत के तौर पर रख लिया है.

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

 

मृतक महिला के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं. माता की हत्या और पिता की सजा के दौरान उनका भरण पोषण कैसे होगा अब से सबसे बड़ा सवाल है. छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उनको चाइल्डे केयर टीम को सौंपा गया है.

सरगुजा में घर से मिली महिला की लाश

ALSO READ प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

मणिपुर थाना इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर के घर से महिला की लाश मिली है. शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई, मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. मृतक महिला के 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं. शुरुआती जांच में ये पता चला है कि लकड़ीनुमा किसी चीज से मारकर महिला की हत्या की गई है. मृतक महिला अपने पति और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी. हत्या वाले दिन पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था. पुलिस अब मौके से फरार पति की तलाश कर रही है जो वारदात के बाद से लापता है. पिता के फरार होने और माता की मृत्यु के बाद दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं.

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

छत्तीसगढ़: कोरिया में चरित्र शंका में पत्नी का मर्डर, सरगुजा में घर के अंदर मिली...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा