Home / छत्तीसगढ़ / रायपुर में फिर लिफ्ट हादसा, बीजेपी प्रवक्ता समेत...

रायपुर में फिर लिफ्ट हादसा, बीजेपी प्रवक्ता समेत 7 लोग कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट में फंसे

रायपुर//छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लिफ्ट खराब होने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को रजबंधा मैदान स्थित एक निजी कॉम्प्लेक्स में तकनीकी खराबी के कारण बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी समेत सात लोग लिफ्ट में फंस गए। करीब 15 मिनट तक सभी लोग अंदर ही बंद रहे, जिसके बाद सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाला।

 

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

अचानक बंद हुई लिफ्ट, अंदर मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार अमित चिमनानी अन्य लोगों के साथ लिफ्ट के जरिए ऊपर जा रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई। अंदर मौजूद लोगों ने अलार्म और मोबाइल फोन के जरिए मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन तुरंत कोई तकनीकी सहायता नहीं मिल सकी। बाद में कॉम्प्लेक्स के सुरक्षा गार्ड और स्टाफ ने काफी प्रयास के बाद लिफ्ट का दरवाजा खुलवाया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

 

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

अमित चिमनानी ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी ने वीडियो जारी कर कॉम्प्लेक्स प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस इमारत में पहले भी कई बार लिफ्ट खराब होने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं और कई लोग फंस चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

ALSO READ प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

रायपुर में हाल के दिनों में लिफ्ट खराब होने की घटनाएं लगातार चर्चा में रही हैं। कुछ समय पहले करेंसी टॉवर में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और एसीएस ऋचा शर्मा भी लिफ्ट में फंस गई थीं। वह सुबह जिम जाने के दौरान करीब 10 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं। उस घटना के बाद जिला प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए थे।

 

सुरक्षा मानकों पर फिर उठे सवाल

लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद शहर के बड़े कॉम्प्लेक्स और व्यावसायिक इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोग नियमित तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों के पालन की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

रायपुर में फिर लिफ्ट हादसा, बीजेपी प्रवक्ता समेत 7 लोग कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट में फंसे
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा