देश विदेश//अमेरिका पर ईरान युद्ध को खत्म करके होर्मुज स्ट्रेट को खोलने का दबाव है। उधर अमेरिका क्यूबा और ताइवान को लेकर भी कोई फैसला लेना चाहता है। यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की प्लानिंग भी है। लेकिन यह तभी संभव हो पाएगा, जब राष्ट्रपति ट्रंप एक तरफ से निपट जाएं। इसके लिए अमेरिकी रक्षा विभाग ने एक प्लान बनाया है।चीन से लौटने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप दबाव में नजर आ रहे हैं। एक ओर चीन के साथ ताइवान को लेकर तनातनी है तो दूसरी ओर क्यूबा को लेकर भी उन्हें कोई फैसला लेना है। इधर ईरान के साथ परमाणु समझौता करने के कूटनीतिक प्रयास भी सफल नहीं हो रहे हैं। ऐसे में ईरान के साथ युद्धविराम टूटने की आशंका पैदा हो गई है। अमेरिका के रक्षा विभाग ने ईरान पर अंतिम प्रहार की तैयारी शुरू कर दी है। चर्चा है कि ईरान के खिलाफ नए नाम के साथ सैन्य अभियान चलाया जा सकता है।यदि मौजूदा युद्धविराम टूट जाता है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बड़े पैमाने पर युद्ध अभियान फिर से शुरू करने का फैसला करते हैं, तो अमेरिकी सेना ईरान के साथ युद्ध का आधिकारिक रूप से नाम बदलकर “ऑपरेशन स्लेजहैमर” रखने पर विचार कर रही है।बताया कि ईरान के खिलाफ कोई भी नया सैन्य अभियान एक नए नाम और नए ऑपरेशन के तहत चलाया जाएगा।
पश्चिम एशिया में पिछले ढाई महीने से जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बने गतिरोध के बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए सैन्य अभियान की तैयारी तेज कर दी है। ट्रंप प्रशासन युद्धविराम टूटने की स्थिति में ‘ऑपरेशन स्लेजहैमर’ नाम से संभावित सैन्य कार्रवाई की योजना पर काम कर रहा ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” को “ऑपरेशन स्लेजहैमर” से बदलने की संभावना पर हो रही चर्चाएं इस बात को रेखांकित करती हैं कि प्रशासन 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध को फिर से शुरू करने पर कितनी गंभीरता से विचार कर रहा है, और इससे ट्रंप को यह तर्क देने का मौका मिल सकता है कि इससे 60 दिनों की वह समय सीमा फिर से शुरू हो जाएगी जिसके तहत युद्ध के लिए कांग्रेस की मंजूरी आवश्यक होती है ।अधिकारियों के अनुसार, इसी उद्देश्य से मार्च में सैकड़ों अमेरिकी स्पेशल आपरेशन फोर्स को पश्चिम एशिया भेजा गया था।बताया जा रहा है कि संभावित कार्रवाई वहीं से शुरू हो सकती है, जहां सात अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच अंतिम समय में हुए युद्धविराम से पहले सैन्य गतिविधियां रुकी थीं।
युद्ध दोबारा शुरू होने को लेकर आशंकित ईरान
ईरान भी संभावित सैन्य संघर्ष को लेकर सतर्क हो गया है। तेहरान ने अपनी सैन्य तैयारियां तेज कर दी हैं और दावा किया है कि पिछले हमलों में क्षतिग्रस्त हुए एयर डिफेंस सिस्टम को दोबारा सक्रिय किया जा रहा है।ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गलीबाफ ने एक्स पर लिखा, “हमारी सेना किसी भी आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।”वहीं, ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा कि तेहरान ने होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री यातायात नियंत्रित करने के लिए नया तंत्र तैयार किया है। इसके तहत केवल वाणिज्यिक जहाजों और ईरान के साथ सहयोग करने वाले देशों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी तथा इसके लिए शुल्क भी लिया जाएगा। अमेरिकी सेंटकॉम ने दावा किया है कि अब तक 78 जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट में लौटाया जा चुका है, जबकि चार जहाजों को निष्क्रिय किया गया है।





