कोरबा : रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं

शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ कोरबा – कोरबा का रानी धनराज कॅुवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र

शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ

कोरबा – कोरबा का रानी धनराज कॅुवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आमजनों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में इस केन्द्र में लगातार स्वास्थय सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को निजी अस्पतालों के महंगे खर्च से बड़ी राहत मिली है। यह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भले ही शहरी क्षेत्र में स्थित है, लेकिन इसकी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ कोरबा शहर से लगे दर्जनों गांवों के ग्रामीण और उपनगरीय इलाकों के ग्रामीणों को भी भरपूर मिल रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामु.स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में योग्य डॉक्टरों द्वारा मौसमी बिमारियों, बुखार और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज, स्त्रीरोग विशेषज्ञ द्वारा गर्भवती महिलाओं की जॉच, निःशुल्क सोनाग्राफी की सुविधा (मंगलवार एवं शुक्रवार), 24 X 7 संस्थागत प्रसव (सामान्य एवं सीजेरियन ), बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण, आवश्यक प्रयोगशाला जॉंच ( रक्त, मूत्र मलेरिया, टाइफाइड, शुगर जॉंच ), निःशुल्क एक्स-रे की सुविधा, मलेरिया, डेंगू,टीबी और अन्य संक्रामक बिमारियों की जॉंच, आयुष्मान भारत के तहत निःशुल्क इलाज और दवाईयॉं निःशुल्क प्रदान की जा रही है। जिससे मरीजों को अब जिला चिकित्सालय की भीड़ या निजी अस्पतालों के महंगे इलाज पर निर्भर नही रहना पड़ रहा है। सुरक्षित और संस्थागत प्रसव के लिए आसपास के गांवों की महिलाओं को यहा 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्टाफ की देखरेख में प्रसव सुविधा मिल रही है। साथ ही महतारी एक्सप्रेस (102) के माध्यम से ग्रामीण मरीजों को लाने ले जाने की भी सुगम व्यवस्था है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले हर मरीज का उपचार संवेदनशीलता से किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील किया है कि वे प्रसव, परिवार कल्याण तथा किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए इस शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य क्रेन्द्र की सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!