बोईदा के द चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम,नन्हे-मुन्नों ने लिया गुरुजनों का आशीर्वाद

कोरबा – द चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल बोईदा में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम भारत के महान शिक्षाविद् एवं

कोरबा – द चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल बोईदा में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। गुरुजनों के सम्मान और बच्चों द्वारा शिक्षकों का आशीर्वाद लेकर की गई। छोटे-छोटे बच्चों का अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम और सम्मान देखकर माहौल भावुक और मनमोहक नजर आया।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर मनीशंकर साहू और प्राचार्य आशीष यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व और गुरु के जीवन में विशेष स्थान के बारे में जानकारी दी।

वहीं शिक्षक दिवस के आयोजन के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मटकी फोड़ के दौरान बच्चों और विद्यालय परिवार में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में कलेश्वरी साहू, नंदिनी जगत, मीनाक्षी पांडेय, सोनल पटेल, मनीषा पटेल,

जग्योशिला,दामिनी पटेल, नूतन पटेल, प्रता श्याम और विवेक पैकरा सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा।शिक्षकों के प्रति सम्मान, बच्चों की मासूम मुस्कान और मटकी फोड़ के उत्साह ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम ने गुरु-शिष्य के प्रेम के साथ भारतीय संस्कृति और परंपरा की खूबसूरत झलक भी पेश की।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!