NSUI ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की,कई छात्रों को मिला पदभार 

बिलासपुर – भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) गुरु घासीदास विश्वविद्यालय इकाई द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं छात्रहित में सक्रिय बनाने के उद्देश्य से



बिलासपुर – भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) गुरु घासीदास विश्वविद्यालय इकाई द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं छात्रहित में सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज पांडेय जी की अनुशंसा एवं जिला प्रभारी श्री अमित शर्मा जी के अनुमोदन से की गई हैं।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर देवेश पटेल, अमित कुमार, दीपक सारथी एवं पीयूष राज को नियुक्त किया गया है। वहीं महासचिव पद पर आयुष कांत पंत, साहिल मसीह, सागर भारकर एवं आयुष गौतम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव पद पर श्रेयस बैसवाड़े, बदियत जमाल, आदित्य राज एवं कुश प्रताप नवरंग को नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष लकी मिश्रा ने कहा कि लगातार युवाओं के जुड़ने एवं सक्रिय भागीदारी से संगठन अब और अधिक मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि नई टीम छात्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए विश्वविद्यालय में छात्रों की आवाज बनने का कार्य करेगी।

वहीं NSUI गुरु घासीदास विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुजल द्विवेदी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ छात्रों के अधिकारों, समस्याओं एवं विश्वविद्यालय के विकास हेतु कार्य करता रहेगा।यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Picture of दिनेश कांशी

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"
error: Content is protected !!