मुरली में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता में टाईगर ग्रुप नोनबिर्रा रहा विजेता

कोरबा । ग्राम पंचायत मुरली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जय बजरंग मित्र मंडल समिति के तत्वावधान में भव्य समूह मटकी फोड़ प्रतियोगिता का

कोरबा । ग्राम पंचायत मुरली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जय बजरंग मित्र मंडल समिति के तत्वावधान में भव्य समूह मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल श्रीकृष्ण भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।समूह मटकी फोड़ प्रतियोगिता में टाईगर ग्रुप नोनबिर्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को 7,001 रुपये की पुरस्कार राशि सरपंच शंकर सिंह कंवर द्वारा प्रदान की गई।इसी तरह महिला मटकी फोड़ प्रतियोगिता में ललिता महंत विजेता रहीं, जिन्हें 701 रुपये का पुरस्कार दिया गया।

बालक मटकी फोड़ प्रतियोगिता में आदित्य सारथी ने प्रथम स्थान हासिल कर 501 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं बालिका मटकी फोड़ प्रतियोगिता में निधि कोराम विजेता रहीं, जिन्हें 501 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।कार्यक्रम में जय बजरंग मित्र मंडल समिति द्वारा सुवा नृत्य के लिए भी नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता और कार्यक्रमों ने उपस्थित ग्रामीणों का खूब मनोरंजन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल रहे। इस अवसर पर सरपंच शंकर सिंह कंवर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार अध्यक्ष कौशल श्रीवास,पूर्व सरपंच दशरथ सिंह कंवर, विदेशी कंवर, उत्तम पटेल, पदुम सिंह कंवर, देवीराम पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में जय बजरंग मित्र मंडल समिति के अध्यक्ष अनिल पटेल, उपाध्यक्ष मुकेश पटेल, सचिव श्याम पटेल एवं कोषाध्यक्ष सनत पटेल सहित समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!