IPL में खिलाड़ियों के ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर लगेगा बैन? BCCI के सामने हो गई चौंकाने वाली अपील!

Big Appeal to BCCI: IPL 2026 में पर्ची सेलिब्रेशन काफी चर्चा का विषय बना है. अलग-अलग खिलाड़ियों ने मैच के दौरान चिट निकालकर सेलिब्रेट किया



Big Appeal to BCCI: IPL 2026 में पर्ची सेलिब्रेशन काफी चर्चा का विषय बना है. अलग-अलग खिलाड़ियों ने मैच के दौरान चिट निकालकर सेलिब्रेट किया है, जिस पर कुछ लिखा हुआ होता है. लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 मई को मैच के दौरान तीन विकेट झटके. उन्होंने संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल को आउट करने के बाद पर्ची निकालकर जश्न मनाया. इसी के बाद अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने BCCI से इस सेलिब्रेशन को बैन करने की अपील कर दी है ।पर्ची सेलिब्रेशन बैन करने की हुई मांग

आकाश सिंह का पर्ची सेलिब्रेशन अंबाती रायडू, डेल स्टेन समेत कई सारे क्रिकेटर्स को पसंद नहीं आया है. ESPNCricinfo के शो पर अंबाती ने आकाश के सेलिब्रेशन की जमकर आलोचना की और बताया कि इस तरह के पर्ची सेलिब्रेशन को बैन कर देना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ यह जानना चाहता हूं कि उन्होंने कैसे सोचा कि यह शानदार तरीका होगा. मैं इसे टीवी पर दिखाऊंगा, तो सभी को लगेगा कि मैं कितना कूल हूं. मैं यह भी जानना चाहता हूं कि उनके ऐसे कौन से दोस्त हैं, जिन्होंने उनके इस आईडिया की तारीफ की और कहा कि यह बढ़िया विचार है.’

अंबाती रायडू ने आगे कहा,

‘यह सिर्फ उनका सोचने का तरीका हो सकता है और लोगों को शायद यह अच्छा नहीं लगे. यह बचकाना लग रहा था. मुझे लगता है कि उन्हें इस चिट सेलिब्रेशन को बैन कर देना चाहिए. इसका कोई मतलब नहीं बनता. उन्हें चिट लाने की जरूरत नहीं है.’

 

आकाश सिंह की पर्ची पर क्या लिखा था?

आकाश सिंह ने जब पर्ची निकाली, तो एकदम साफ नहीं दिखा. हालांकि, बाद में जब रिप्ले चलाए गए, तब पता चला कि उन्होंने क्या लिखा है. पर्ची पर लिखा था, ‘अक्की ऑन फायर, आकाश को पता है कि टी20 मैच में विकेट कैसे झटके जाते हैं.’

Picture of दिनेश कांशी

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"
error: Content is protected !!