कोरबा। मंगलवार के पावन अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने क्षेत्रवासियों एवं जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में दुष्यंत शर्मा ने कहा कि मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी की भक्ति और आराधना के लिए विशेष माना जाता है। उन्होंने बजरंगबली से सभी के जीवन से दुख और संकट दूर करने तथा हर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता बनाए रखने की प्रार्थना की।उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान जी की कृपा से सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो और हर व्यक्ति अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करे। उन्होंने सभी से श्रद्धा एवं विश्वास के साथ हनुमान जी का स्मरण करने और राम नाम का जाप करने की अपील की।हे बजरंगबली, आपकी कृपा से हर दुख दूर हो जाए, हर दिन सुख, शांति और सफलता लेकर आए।





