CG Weather Alert IMD: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

CG Weather Alert IMD: छत्तीसगढ़ में मानसून अब रफ्तार पकड़ने लगा है और मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. प्रदेश के कई इलाकों में



CG Weather Alert IMD: छत्तीसगढ़ में मानसून अब रफ्तार पकड़ने लगा है और मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. प्रदेश के कई इलाकों में बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को उमस और तेज गर्मी से राहत मिल रही है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं. यदि आप कहीं यात्रा या घूमने-फिरने की योजना बना रहे हैं, तो मौसम के बदलते रुख को ध्यान में रखकर ही अपनी तैयारी करें.

 

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मौसम सक्रिय बना रहेगा और प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 जून को प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, आगामी चार से पांच दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ के शेष क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने की संभावना है, जिससे बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी हो सकती है.

 

 

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 19 जून को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है.

प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है. रायपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है.

विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है.

Picture of दिनेश कांशी

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"
error: Content is protected !!