Home / कोरिया–MCB / एक आजीविका से तीन व्यवसायों तक. सिंधु सिंह...

एक आजीविका से तीन व्यवसायों तक. सिंधु सिंह ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत’

कोरिया/ कभी छोटी.सी किराना दुकान की सीमित आमदनी से परिवार की जरूरतें पूरी करने वाली कोरिया जिले के ग्राम छिंदिया की श्रीमती सिंधु सिंह आज तीन आजीविका गतिविधियों का संचालन कर रही हैं। बिहान के अंतर्गत गठित कुहू महिला स्व.सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने किराना दुकान के साथ बकरी पालन और सिलाई कार्य शुरू किया। मेहनत, बेहतर प्रबंधन और परिवार के सहयोग से उनकी वार्षिक आय अब लगभग दो से तीन लाख रुपये तक पहुंच गई है।

 

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

सिंधु सिंह के परिवार की आजीविका पहले केवल किराना दुकान पर निर्भर थी। सीमित आय के कारण घरेलू जरूरतें पूरी करने में कठिनाई होती थी। वे अतिरिक्त काम शुरू कर परिवार की आमदनी बढ़ाना चाहती थी, लेकिन व्यवसाय के विस्तार के लिए पूंजी की जरूरत थी।

 

उनकी इस इच्छा को कुहू महिला स्व.सहायता समूह से जुड़ने के बाद राह मिली। समूह से 90 हजार रुपये का ऋण लेकर उन्होंने अपनी आजीविका गतिविधियों का विस्तार किया। पहले से संचालित किराना दुकान के साथ बकरी पालन शुरू किया और सिलाई के कौशल को स्वरोजगार में बदला। इससे परिवार को आय के दो अतिरिक्त स्रोत मिले।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

 

सिंधु सिंह ने बताया कि तीनों गतिविधियों से अब उनकी वार्षिक आय लगभग दो से तीन लाख रुपये हो रही है। आय के अलग.अलग स्रोत बनने से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और घरेलू जरूरतें पूरी करना आसान हुआ है।

 

ALSO READ प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

अपनी आमदनी बढ़ने के साथ सिंधु का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सक्रिय योगदान देते हुए उन्होंने एक मेहनती और आत्मनिर्भर महिला उद्यमी के रूप में पहचान बनाई है। उनका सफर बताता है कि स्व.सहायता समूह का सहयोग, उपलब्ध कौशल और निरंतर मेहनत ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह खोल सकते हैं।

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

एक आजीविका से तीन व्यवसायों तक. सिंधु सिंह ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत’
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा