उद्देश्य कुमार साहू,
कोरिया 09 अक्टूबर 2026, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा बिटिया अभियान के माध्यम से बेटियों के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढाने हेतु उन्हें सरकारी कार्यालयों का भ्रमण कराया गया।
बेटियों को सरकारी कार्यालयों में भ्रमण कराए जाने से उन्हे प्रशासनिक व्यवस्था और जनसेवा को समझने का अवसर मिला एवं इसके साथ ही उनमें नीति निर्माण और नेतृत्व के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ, तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए बालिकाओं को सशक्त बनाने व उनकी उत्तरजीविता को सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।


बेटीयों को सरकारी कार्यालयों में भ्रमण से बलिकाओं को उनके अधिकारों एवं कार्यक्षेत्र हेतु जागरूक किया गया। जिसमें 07 अक्टूबर 2026 को जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास जिला कोरिया, साईबर सेल थाना बैकुण्ठपुर एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बैकुण्ठपुर के कार्यालयों में सेजेस पोड़ी बचरा, उ.मा.वि. सारा एवं उ. मा.वि. जामपानी का भ्रमण कराया गया। तथा 08 अक्टूबर 2026 को कार्यालय जनपद पंचायत सोनहत, कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी सोनहत एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी तथा एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनहत के कार्यालयों में शा.उ.मा.वि. रामगढ़, शा.उ.मा.वि. अकलासरई एवं शा.उ.मा.वि. सुन्दरपुर के बालिकाओं को भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान मिशन शक्ति की टीम एवं प्रत्येक विद्यालय की शिक्षिका तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
- Ends ■
