Home / कोरिया–MCB / सोनहत में कांग्रेस ने मनाया ब्लैक डे, सुरेश...

सोनहत में कांग्रेस ने मनाया ब्लैक डे, सुरेश सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज

उद्देश्य कुमार साहू,

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

सोनहत। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया के निर्देशानुसार शुक्रवार, 9 अक्टूबर को सोनहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लैक डे मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश सिंह के नेतृत्व में पूर्व विधायक कार्यालय के सामने सुबह 10 बजे प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे और ब्लैक डे के पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों को उठाया। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि संविधान की गरिमा बनाए रखना और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है।

संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा: सुरेश सिंह

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क पर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

इस प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

ALSO READ प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Uddeshya Sahu

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

सोनहत में कांग्रेस ने मनाया ब्लैक डे, सुरेश सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा