Home / छत्तीसगढ़ / सराईपाली में लतेल राम पटेल के दशगात्र में...

सराईपाली में लतेल राम पटेल के दशगात्र में पहुंचे विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा व सरपंच संजय राज ने परिवार को दी सांत्वना

दुख की घड़ी में संजय राज बने सहारा, श्रद्धांजलि योजना से जोधीराम पटेल को 2 हजार की सहायता राशि दी गई

कोरबा। ग्राम पंचायत बोईदा के सराईपाली निवासी वरिष्ठ नागरिक लतेल राम पटेल के निधन पर उनके दशगात्र कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी दुष्यंत शर्मा तथा ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज शामिल हुए। इस दौरान सराईपाली के जोधीराम पटेल के पिता के निधन पर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि योजना के तहत 2 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की।बताया गया कि सरपंच संजय राज के कार्यकाल में अब तक करीब 25 शोकाकुल परिवारों को श्रद्धांजलि योजना के तहत सहयोग राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। पंचायत क्षेत्र में जरूरतमंद एवं दुखी परिवारों की सहायता के लिए सरपंच द्वारा लगातार पहल की जा रही है।इस अवसर पर सरपंच संजय राज ने कहा कि किसी परिवार की दुख की घड़ी में उसके साथ खड़ा होना पंचायत की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शोकाकुल परिवारों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए पंचायत सदैव तत्पर रहेगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी दुष्यंत शर्मा ने भी लतेल राम पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा होना सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।इस दौरान पूर्व सरपंच मुरली दशरथ सिंह कंवर, पंच प्रतिनिधि तुंगन पटेल, रामाकांत डिक्सेना सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

सराईपाली में लतेल राम पटेल के दशगात्र में पहुंचे विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा व सरपंच...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा