Home / छत्तीसगढ़ / प्रतिभा भार्गव ने हासिल की पीएचडी की उपाधि,...

प्रतिभा भार्गव ने हासिल की पीएचडी की उपाधि, परिवार में खुशी का माहौल

राजू राठौर हरदीबाजार। कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर से प्रतिभा भार्गव ने वाणिज्य विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि हासिल कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रतिभा भार्गव की शोध-प्रबंध को परीक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर स्वीकार कर उन्हें डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि के लिए योग्य घोषित किया गया है। उन्होंने वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के अंतर्गत अपना शोध कार्य पूरा किया।


उनके शोध का विषय “छत्तीसगढ़ के संदर्भ में परिधान खरीद व्यवहार पर ऑनलाइन मार्केटिंग रणनीतियों का प्रभाव : रुझान एवं निहितार्थ” रहा। यह शोध कार्य उन्होंने डॉ. पूनम सिंह के मार्गदर्शन में पूरा किया। उनका प्रवेश वर्ष 2022 रहा तथा 20 अगस्त 2026 को मौखिक परीक्षा (वाइवा) संपन्न हुई।विश्वविद्यालय की ओर से 22 अगस्त 2026 को पीएचडी अधिसूचना जारी की गई, जबकि 31 अगस्त 2026 को उन्हें अस्थायी प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

प्रतिभा भार्गव की इस उपलब्धि पर उनके पिता पी.आर. भार्गव, माता हुलसी भार्गव, पति मनीष रात्रे एवं समस्त परिजनों, रिश्तेदारों तथा शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। परिजनों ने कहा कि यह उपलब्धि प्रतिभा की मेहनत, लगन, समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। परिवारजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

प्रतिभा भार्गव ने हासिल की पीएचडी की उपाधि, परिवार में खुशी का माहौल
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा