Home / छत्तीसगढ़ / एनटीपीसी सीपत में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत ली...

एनटीपीसी सीपत में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत ली गई स्वच्छता की शपथ, परियोजना प्रमुख ने दिलाया स्वच्छता का संकल्प

सीपत (सतीश यादव) – एनटीपीसी सीपत में 19 सितंबर 2026 को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत स्वच्छता शपथ ली गई। आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख विजय शंकर दुबे ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए स्वच्छ भारत के संकल्प को जनभागीदारी से साकार करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने सभी विभागाध्यक्षों एवं उपस्थित अधिकारियों से प्लांट परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा सभी स्क्रैप मटेरियल्स का उचित निष्पादन सुनिश्चित कर कार्यस्थलों को साफ-सुथरा रखने की अपील की।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में  अशोक सरकार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम), विकास खरे, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग), भक्त बत्सल पात्रा, प्रमुख (मानव संसाधन) एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस अभियान के तहत उपस्थित सभी जनों ने स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्ध रहने तथा प्रति सप्ताह दो घंटे एवं वर्षभर में 100 घंटे स्वैच्छिक श्रमदान कर स्वच्छता गतिविधियों में योगदान देने का संकल्प लिया।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

Latest News

COMMENTS Latest

एनटीपीसी सीपत में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत ली गई स्वच्छता की शपथ, परियोजना प्रमुख ने...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा