बिलासपुर – छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग एवं पर्यटन मंडल तथा जनसहयोग से जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा आयोजित प्रदेश के प्रतिष्ठित “चक्रधर समारोह 2026” का 41वां वर्ष आयोजन 14 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक रायगढ़ में किया जा रहा है।
इस प्रतिष्ठित सांस्कृतिक समारोह में 18 सितंबर 2026 को शाम 6:00 बजे बिलासपुर की श्वेता नायक एंड ग्रुप द्वारा कुचिपुड़ी नृत्य की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। इस नृत्य दल में आंध्रा समाज, बिलासपुर की होनहार बेटी कु. दुन्ना धरणी, पिता श्री दुन्ना नारायण प्रसाद, निवासी गणेश नगर, अन्नपूर्णा कॉलोनी, बिलासपुर भी अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
कु. दुन्ना धरणी को चक्रधर समारोह जैसे प्रतिष्ठित एवं गौरवशाली सांस्कृतिक मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर मिलना बिलासपुर तथा पूरे तेलुगु समाज के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। देश-प्रदेश के अनेक प्रतिष्ठित कलाकार इस समारोह में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। ऐसे महत्वपूर्ण मंच पर बिलासपुर की बेटी का चयन होना उसकी कला, प्रतिभा एवं मेहनत की सराहना का प्रतीक है।
आंध्रा समाज, बिलासपुर ने कु. दुन्ना धरणी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। समाज ने विश्वास व्यक्त किया कि धरणी अपनी शानदार प्रस्तुति से बिलासपुर और तेलुगु समाज का नाम रोशन करेंगी तथा भविष्य में कला के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगी।
आंध्रा समाज, बिलासपुर की ओर से कु. दुन्ना धरणी की उज्ज्वल भविष्य एवं सफल प्रस्तुति के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
शुभकामनाएं देने वालों में:
आंध्रा समाज, बिलासपुर के अध्यक्ष एन. रमना मूर्ति, सचिव पी. श्रीनिवास राव, कोषाध्यक्ष टी. रमेश बाबू, उपाध्यक्ष डी. एन. प्रसाद, सह सचिव ए. सत्यनारायण, एस. वी. रमना, शिवाजी, आर. मनोरथ बाबू, जी. रमेश चंद्रा, आर. प्रसाद राव, जी. एस. पटनायक, एम. रमेश एवं सामाजिक कार्यकर्ता यु मुरली राव आदि शामिल हैं।
- Ends ■
