कोरिया। विधायक भैयालाल राजवाड़े का WhatsApp नंबर 9425255174 हैक होने की जानकारी सामने आई है। WhatsApp हैक होने के बाद उनके नंबर से लोगों को भ्रामक संदेश भेजे जा रहे हैं और विभिन्न माध्यमों से पैसों की मांग की जा रही है।
विधायक की ओर से स्पष्ट किया गया है कि उनके नंबर से भेजे जा रहे इस तरह के सभी संदेश फर्जी हैं और उनका विधायक भैयालाल राजवाड़े से कोई संबंध नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि ऐसे किसी भी संदेश पर भरोसा न करें और न ही किसी प्रकार की धनराशि भेजें।
घटना की जानकारी मिलते ही कोरिया पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। मामले में आवश्यक कानूनी एवं तकनीकी कार्रवाई की जा रही है।
विधायक की ओर से लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा गया है कि जब तक WhatsApp नंबर पुनः सुरक्षित और रिकवर नहीं हो जाता, तब तक उक्त नंबर से आने वाले किसी भी संदेश, कॉल या आर्थिक लेन-देन संबंधी अनुरोध पर विश्वास न करें। किसी संदिग्ध संदेश का जवाब देने से भी बचें।
साइबर ठगी से बचने के लिए इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करने की अपील की गई है।
- Ends ■
