गुरुजनों के योगदान को मिलेगा सम्मान, सोनहत में 5 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह

उद्देश्य कुमार साहू, सोनहत। शिक्षक दिवस के अवसर पर विकासखंड सोनहत में शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में

उद्देश्य कुमार साहू,

सोनहत।

शिक्षक दिवस के अवसर पर विकासखंड सोनहत में शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। समारोह को लेकर शिक्षा विभाग एवं आयोजकों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम का आयोजन 5 सितंबर 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजे से सामुदायिक भवन सोनहत में किया जाएगा। समारोह में क्षेत्र के शिक्षकों को उनके शिक्षा एवं समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक श्री धर्मपाल राजवाड़े करेंगे।वहीं जिला पंचायत कोरिया की उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े, नगर पंचायत जनकपुर के अध्यक्ष श्री कौशल पटेल, नगर पंचायत नई लेदरी के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह राणा, नगर पंचायत जनकपुर के उपाध्यक्ष श्री निलेश मिश्रा, खोंगापानी के पूर्व अध्यक्ष/पार्षद श्री धीरेन्द्र विश्वकर्मा तथा ग्राम पंचायत सोनहत की सरपंच श्रीमती मानमती सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

शिक्षकों के योगदान को मिलेगा सम्मान

शिक्षक सम्मान समारोह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना है। कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षकों की उपस्थिति में उनके दायित्व, शिक्षा के महत्व और समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग सोनहत, जिला कोरिया के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए विकासखंड शिक्षा समिति सोनहत,कोरिया के अध्यक्ष संदीप जायसवाल सहित शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी एवं आयोजन समिति जुटी हुई है।

स्थान: सामुदायिक भवन, सोनहत, जिला कोरिया
दिनांक: 5 सितंबर 2026, शनिवार
समय: दोपहर 12 बजे से

Picture of Uddeshya Sahu

Uddeshya Sahu

error: Content is protected !!