Home / छत्तीसगढ़ / टाइगर अभी जिंदा है ! बरसों की मांग...

टाइगर अभी जिंदा है ! बरसों की मांग हुई पूरी …मनसुख में धान खरीदी केंद्र की नानभान में मिली मंजूरी…. विधायक भैयालाल राजवाड़े ने वाले पर उतरे खरे….

मनसुख में धान खरीदी केंद्र को हरी झंडी, वर्षों का इंतजार हुआ खत्म—विधायक राजवाड़े की पहल रंग लाई। किसानों के चेहरे पर दौड़ी खुशी की लहर।

सत्यंदाज न्यूज़ बैकुंठपुर। क्षेत्र के किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े के प्रयासों से कोरिया जिले के मनसुख और नानभान में नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति मिली है। इस निर्णय से क्षेत्र के किसानों में हर्ष का माहौल है।

विधायक भैयालाल राजवाड़े ने सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों को यह खुशखबरी साझा करते हुए इस सफलता का श्रेय क्षेत्र के सरपंचों, जनप्रतिनिधियों और किसान भाइयों के निरंतर सहयोग एवं अथक प्रयासों को दिया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से किसानों द्वारा नवीन धान खरीदी केंद्र की मांग की जा रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।



नए धान खरीदी केंद्र शुरू होने से मनसुख और नानभान सहित आसपास के किसानों को अपनी धान की उपज बेचने के लिए दूर-दराज के खरीदी केंद्रों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे किसानों के समय और परिवहन खर्च में बचत होगी। साथ ही धान तुलाई और टोकन प्रक्रिया भी किसानों के लिए अधिक सुलभ एवं व्यवस्थित होने की उम्मीद है।

विधायक ने कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के किसानों की एकजुटता और जनप्रतिनिधियों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। नवीन धान खरीदी केंद्र की उपलब्धता से क्षेत्र के कृषि विकास को गति मिलने के साथ ही किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए क्षेत्र के सभी किसानों, सरपंचों और जनप्रतिनिधियों को बधाई दी।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल
सत्यंदाज न्यूज़

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

Latest News

COMMENTS Latest

टाइगर अभी जिंदा है ! बरसों की मांग हुई पूरी …मनसुख में धान खरीदी केंद्र...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा