कोरबा। श्रावण मास के चौथे एवं अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने जिलेवासियों एवं सभी शिवभक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि सावन का पवित्र महीना श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। इस अवसर पर भगवान शिव की आराधना करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।दुष्यंत शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं से श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने तथा सावन सोमवार के इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।
हर हर महादेव! बोल बम!





