Home / छत्तीसगढ़ / CG News:कटघोरा TI समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, कबाड़...

CG News:कटघोरा TI समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, कबाड़ लदे वाहनों पर कार्रवाई में लापरवाही पर एसपी ने किया लाइन अटैच

CG News: कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र में कबाड़ से लदे वाहनों को रोकने के बाद नियमानुसार कार्रवाई नहीं किए जाने की शिकायत के मामले में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जांच के बाद कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक एमबी पटेल समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में थाना प्रभारी एमबी पटेल, सहायक उप निरीक्षक राम पांडेय, आरक्षक पुष्पेंद्र कुर्रे और आरक्षक कंवर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कबाड़ से भरे वाहनों को रोकने के बावजूद समय पर कानूनी कार्रवाई नहीं किए जाने और मामले में संदिग्ध लेन-देन की शिकायत पुलिस अधीक्षक तक पहुंची थी।

कई दिनों तक थाने में खड़ा रहा वाहन

जानकारी के अनुसार करीब 15 से 20 दिन पहले कबाड़ से लदे एक वाहन को पुलिस ने रोककर कटघोरा थाने में खड़ा कराया था। आरोप है कि वाहन थाने में खड़ा रहने के बावजूद उसके खिलाफ तत्काल नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गई। इसी दौरान एक अन्य कबाड़ लदे ट्रक को भी पुलिस द्वारा रोके जाने की बात सामने आई। वाहनों को रोकने के बाद कार्रवाई में कथित देरी को लेकर शिकायतकर्ताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचने के बाद विभागीय जांच शुरू कराई गई।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

 

एसडीओपी ने की जांच

शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा एसडीओपी विजय राजपूत को मामले की जांच सौंपी। एसडीओपी ने घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों के साथ संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की और अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

CG News:कटघोरा TI समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, कबाड़ लदे वाहनों पर कार्रवाई में लापरवाही पर...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा