Home / छत्तीसगढ़ / कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 पुलिस...

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले

कोरबा। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 8 पुलिस अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी दीपका, निरीक्षक गणेश राम यादव को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी करतला तथा निरीक्षक लोकनाथ यादव को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी लेमरू बनाया गया है।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

इसी तरह उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू को थाना प्रभारी दीपका से थाना प्रभारी कटघोरा तथा उप निरीक्षक सुमन लाल पोया को थाना प्रभारी लेमरू से थाना कटघोरा स्थानांतरित किया गया है।

सहायक उप निरीक्षक चन्द्रपाल खाण्डे का स्थानांतरण थाना प्रभारी करतला से थाना कटघोरा, जबकि सहायक उप निरीक्षक भानु प्रताप कुर्रे को थाना अजाक से थाना पाली पदस्थ किया गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक महिपाल सिंह के संबंध में पूर्व स्थानांतरण आदेश को संशोधित करते हुए उन्हें थाना पाली के स्थान पर थाना अजाक में पदस्थ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देने तथा आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा