Home / कोरिया–MCB / 600 फीट तिरंगे के साथ निकली अभाविप की...

600 फीट तिरंगे के साथ निकली अभाविप की भव्य यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा कटगोड़ी

उद्देश्य कुमार साहू,

सोनहत/कटगोड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिला कोरिया, सोनहत इकाई के संपर्क स्थान कटगोड़ी में 600 फीट विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विशाल तिरंगे के साथ निकली यात्रा में विद्यार्थियों, युवाओं एवं अभाविप कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

ALSO READ आशीष जायसवाल को स्वास्थ्य केंद्र सोनहत के विधायक प्रतिनिधि का दायित्व

तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं ने राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में शामिल हुए युवाओं और विद्यार्थियों ने देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। 600 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली यह यात्रा क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रही।

विद्यार्थियों और युवाओं की रही सक्रिय सहभागिता

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में राष्ट्र के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।

ALSO READ संदीप कुमार साहू बने बैकुंठपुर एसईसीएल क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि, विधायक रेणुका सिंह ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह के प्रति संदीप साहू ने जताया आभार, कहा– विश्वास पर खरा उतरने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का करूंगा प्रयास

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र तिवारी, अभाविप विभाग संयोजक प्रदीप यादव, जिला विस्तारक अशोक यादव एवं नगर मंत्री विशाल यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिला संयोजक बलबीर पुशाम, जिला कार्यसमिति सदस्य नीरज रजवाड़े, सह मंत्री विकास राजवाड़े, रुस्तम यादव, ऋषभ रजवाड़े, सीमा रजवाड़े, विजय रजवाड़े एवं आरती रजवाड़े सहित वेदिका रजवाड़े, गौरव रजवाड़े, सीतल रजवाड़े और आकाश राजवाड़े समेत अभाविप के कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

600 फीट विशाल तिरंगा यात्रा के माध्यम से कटगोड़ी क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Uddeshya Sahu

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

Latest News

COMMENTS Latest

600 फीट तिरंगे के साथ निकली अभाविप की भव्य यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा