हरेली तिहार पर विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने दी जिलेवासियों व क्षेत्रवासियों को गाड़ा -गाड़ा बधाई… किसान भाइयों-बहनों की खुशहाली और समृद्धि की कामना

कोरबा – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने प्रदेशवासियों, विशेषकर किसान भाइयों और बहनों को

कोरबा – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने प्रदेशवासियों, विशेषकर किसान भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की कृषि परंपरा, संस्कृति और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व किसानों के जीवन में विशेष महत्व रखता है और खेती-किसानी से जुड़े औजारों की पूजा के माध्यम से अन्नदाता के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करता है।दुष्यंत शर्मा ने कामना की कि हरेली तिहार सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए तथा किसानों की मेहनत रंग लाए। उन्होंने प्रदेशवासियों से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपराओं और संस्कृति को सहेजने का आह्वान भी किया।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!