शराब के नशे में पति बना हैवान, पत्नी की पीट-पीटकर हत्या; उरगा पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैंसमुड़ा कुदरीपारा में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में पति ने अपनी

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैंसमुड़ा कुदरीपारा में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी पर बांस के डंडे से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उरगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।सूचना मिली कि ग्राम भैंसमुड़ा कुदरीपारा में एक महिला की उसके पति द्वारा मारपीट किए जाने से मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मृतका अग्घन बाई धनवार अपने पति परदेशी राम धनवार (41 वर्ष) के साथ गांव में रह रही थी। आरोपी आए दिन शराब के नशे में पत्नी के साथ विवाद और मारपीट करता था।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 19 और 20 जुलाई की दरमियानी रात आरोपी ने शराब के नशे में पत्नी से विवाद किया और घर में रखे बांस के डंडे से उसके सिर व शरीर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौत हो गई।मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।पुलिस ने बताया कि इस मामले में थाना उरगा में अपराध क्रमांक 428/2026 के तहत धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घरेलू हिंसा, मारपीट या किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर गंभीर अपराधों को रोका जा सके।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!