हाथ में तलवार लेकर लोगों में दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल…4-5 दिनों में आर्म्स एक्ट के तहत लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई, ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान जारी

कोरबा। कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा

कोरबा। कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत हाथ में तलवार लेकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र के चौकी मानिकपुर पुलिस को सूचना मिली कि प्रेम कुमार साहू (19 वर्ष), निवासी मुड़ापार मुस्लिम बस्ती अपने घर के सामने धारदार तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है और क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 641/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल कोरबा भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि पिछले 4-5 दिनों में आर्म्स एक्ट के तहत यह लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी थाना कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर दहशत फैलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने, दादागिरी करने और कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों की सुरक्षा और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना कोरबा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!