यु मुरली राव
बिलासपुर – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की अनुशंसा से बिलासपुर संभाग से अल्पसंख्यक मोर्चा के मीडिया सह प्रभारी शाहिद रजा को छत्तीसगढ़ जिले में मनेद्र चिरमिरी भरतपुर जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया है इनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में हर्ष व्यक्त किया है सभी ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी शाहिद रजा ने इस नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी का हृदय से आभार करते हुए कहा है कि मुझे यह जो जिम्मेदारी मिली है उसका मैं

निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और कर्तव्य निष्ठा से करूंगा और जनकल्याण के कार्यों में हमेशा अग्रसर रहते हुए पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए जनता की सेवा निरंतर करता रहूंगा। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी सदस्यों को उन्होंने धन्यवाद प्रेषित किया और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमूर इकबाल जी एवं प्रदेश के पूरे टीम का धन्यवाद किया ।





