Home / बिलासपुर / मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत रांक हाई स्कूल...

मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत रांक हाई स्कूल में बेटियों को मिली रफ्तार – साइकिल से अब सपनों की उड़ान

बिलासपुर/सीपत (सतीश यादव ) – ग्राम पंचायत रांक के शासकीय हाई स्कूल में आज एक प्रेरणादायक और जनकल्याणकारी पहल के तहत निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 9वीं में नव प्रवेशी बालिकाओं को साइकिलें वितरित की गईं, जिससे उनकी शिक्षा की राह अब और भी आसान हो सकेगी।इस योजना की शुरुआत वर्ष 2004-05 में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में हुई थी, जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना और उनकी स्कूल तक पहुंच को सरल बनाना है। वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह योजना और अधिक मजबूती के साथ प्रदेश के सभी हाई स्कूलों में संचालित की जा रही है।

Also Read
ALSO READ एनटीपीसी सीपत में गांधी जयंती आयोजन के साथ सफाई मित्रों का सम्मान व संविदा कर्मियों के लिए खेलकूद महोत्सव आयोजित

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन छात्राओं को राहत देना है, जिन्हें दूर-दराज़ से स्कूल आने-जाने में कठिनाई होती थी। अब साइकिल मिलने से वे समय पर स्कूल पहुंच सकेंगी और पढ़ाई बीच में छूटने की समस्या भी कम होगी।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम रांक के सरपंच विक्रम प्रताप सूर्यवंशी, प्रणव शर्मा, जोहन वस्त्रकर, गंगाधर मंजारे,सुरेश राठौर केदार नाथ प्राचार्य, हेमलता वर्मा , साहू सर, विपुल मिश्रा, विनोद राठौर,बलराम मेहरा, देवांगन पैनोरे,भानु प्रकाश, अनिल गंधर्व, राकेश राठौर,एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

👉 कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। यह पहल न केवल शिक्षा को बढ़ावा देती है, बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक मजबूत कदम है,

Also Read
ALSO READ एनटीपीसी सीपत ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित किया वृहद् सफाई अभियान

“बेटीयां पढ़ेगी, विकास गढ़ेगी ।”

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत रांक हाई स्कूल में बेटियों को मिली रफ्तार – साइकिल...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा