कोरबा। ग्राम पंचायत बोईदा में विकास और जनसेवा की नई पहचान बन चुके सरपंच संजय राज इन दिनों अपने कार्यों को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। पंचायत में सड़क, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक सहयोग जैसे कई क्षेत्रों में उनकी सक्रियता की ग्रामीण खुलकर सराहना कर रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच संजय राज केवल कार्यालय तक सीमित नहीं रहते, बल्कि गांव की समस्याओं को मौके पर जाकर समझते हैं और उनके समाधान का प्रयास करते हैं। पंचायत में सीसी रोड निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास, साफ-सफाई की व्यवस्था और अन्य जनहित कार्यों में उनकी विशेष रुचि देखने को मिल रही है।स्कूली बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। वे समय-समय पर विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हैं और बेहतर शिक्षा के लिए उन्हें प्रेरित करते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति सकारात्मक माहौल बन रहा है।सामाजिक संवेदनशीलता भी उनकी कार्यशैली की बड़ी पहचान बन चुकी है। गांव में किसी परिवार पर विपत्ति आने पर वे सहयोग के लिए आगे आते हैं। जरूरतमंद परिवारों की मदद, जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण और सभी वर्गों के लोगों के साथ सहज व्यवहार ने उन्हें ग्रामीणों का भरोसेमंद जनप्रतिनिधि बना दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच संजय राज बिना किसी भेदभाव के सभी की बात सुनते हैं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हैं। उनका मानना है कि पंचायत में लगातार हो रहे कार्यों से गांव की तस्वीर बदल रही है और लोगों में विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी सरपंच संजय राज इसी समर्पण और सक्रियता के साथ पंचायत के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।





