Home / बिलासपुर / बिलासपुर रेलवे परिक्षेत्र में सनसनी! तितली चौक के...

बिलासपुर रेलवे परिक्षेत्र में सनसनी! तितली चौक के पास नाले में मिली अर्धनग्न महिला की लाश

यू मुरली राव 

बिलासपुर – शहर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे परिक्षेत्र स्थित तितली चौक के पास मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब नाले में एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतका की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच आंकी गई है।

Also Read
ALSO READ एनटीपीसी सीपत में गांधी जयंती आयोजन के साथ सफाई मित्रों का सम्मान व संविदा कर्मियों के लिए खेलकूद महोत्सव आयोजित

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है पुलिस मामला दर्ज कर गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है, ताकि महिला की शिनाख्त हो सके।पुलिस का कहना है कि मृतका की पहचान होने के बाद ही उसकी मौत के कारणों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

Also Read
ALSO READ एनटीपीसी सीपत ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित किया वृहद् सफाई अभियान

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

बिलासपुर रेलवे परिक्षेत्र में सनसनी! तितली चौक के पास नाले में मिली अर्धनग्न महिला की...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा