Home / बिलासपुर / बिलासपुर: हेमूनगर में दिल दहला देने वाली वारदात…पत्नी...

बिलासपुर: हेमूनगर में दिल दहला देने वाली वारदात…पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाई…किराए के मकान में मिलें दोनों के शव;दो मासूम बच्चे मिले सुरक्षित

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर स्थित एक किराए के मकान में शनिवार सुबह पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या की और इसके बाद स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

Also Read
ALSO READ एनटीपीसी सीपत में गांधी जयंती आयोजन के साथ सफाई मित्रों का सम्मान व संविदा कर्मियों के लिए खेलकूद महोत्सव आयोजित

 

मृतका पत्नी धनेश्वरी देवांगन

मृतकों की पहचान अशोक देवांगन (52) और उनकी पत्नी धनेश्वरी देवांगन (49) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अशोक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि धनेश्वरी का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था। महिला के गले पर धारदार हथियार से कई वार के निशान मिले हैं।

Also Read
ALSO READ एनटीपीसी सीपत ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित किया वृहद् सफाई अभियान

मृतक अशोक देवांगन

घटना की सूचना मिलने पर तोरवा पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मकान का दरवाजा खुलवाया। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए तथा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Also Read
ALSO READ गुड़ी में आज लगेगा नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा स्वास्थ्य परीक्षण

तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा आत्महत्या किए जाने का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फोरेंसिक जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के समय दंपति के दो मासूम बच्चे घर के दूसरे कमरे में बंद मिले। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर परिजनों की देखरेख में सौंप दिया है। बच्चों की मानसिक स्थिति को देखते हुए उनकी काउंसिलिंग कराई जाएगी। पुलिस का मानना है कि उनके बयान घटना की परिस्थितियों को समझने में महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि अशोक देवांगन सब्जी बेचने का काम करता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह काम पर नहीं जा रहा था। पुलिस आर्थिक तंगी, पारिवारिक विवाद, व्यवसाय में नुकसान और मानसिक तनाव समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास के लोगों और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस ने फिलहाल किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट निष्कर्ष सामने आएगा।

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

बिलासपुर: हेमूनगर में दिल दहला देने वाली वारदात…पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा