सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम भिल्मी में 8 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

सीपत (सतीश यादव)। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘चेतना विरुद्ध नशा’ अभियान के तहत सीपत

सीपत (सतीश यादव)। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘चेतना विरुद्ध नशा’ अभियान के तहत सीपत पुलिस ने ग्राम भिल्मी में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 8 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1,600 रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना पर 2 जुलाई 2026 को ग्राम भिल्मी में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी शेखर वर्मा (22 वर्ष), पिता कामता वर्मा, निवासी ग्राम भिल्मी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के कब्जे से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।सीपत पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!