Home / छत्तीसगढ़ / श्रद्धांजलि योजना के तहत शोकाकुल परिवारों को मिली...

श्रद्धांजलि योजना के तहत शोकाकुल परिवारों को मिली सहायता राशि, सरपंच संजय राज ने पहुंचाया सहयोग

KORBA : ग्राम पंचायत बोईदा में श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत शोकाकुल परिवारों के बीच सरपंच संजय राज पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा आर्थिक सहयोग प्रदान किया। ग्राम बोईदा के किशुन मरावी की माता एवं बालाराम कमरों की पत्नी के निधन पर सरपंच संजय राज ने शोक व्यक्त करते हुए दोनों परिवारों को 2-2 हजार रुपये की नकद सहायता राशि सौंपी।इस अवसर पर सरपंच संजय राज ने कहा कि ग्राम पंचायत हमेशा ग्रामीणों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवारों को सहयोग देना पंचायत का दायित्व है।वहीं विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं होती, बल्कि लोगों के दुख-दर्द में सहभागी बनना भी उनका कर्तव्य है। उन्होंने सरपंच की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना सराहनीय कार्य है।कार्यक्रम के दौरान वार्ड पंच भुनेश्वरी पटेल, गौरी मरावी, प्रतिनिधि तुंगन पटेल सहित शोकाकुल परिवार के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि दुख की घड़ी में मिला सहयोग परिवारों को संबल देने का कार्य करता है।गौरतलब है कि श्रद्धांजलि योजना के तहत सरपंच संजय राज द्वारा अब तक लगभग 15 शोकाकुल परिवारों को सहयोग राशि प्रदान की जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में आर्थिक सहारा मिल रहा है तथा पंचायत के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

श्रद्धांजलि योजना के तहत शोकाकुल परिवारों को मिली सहायता राशि, सरपंच संजय राज ने पहुंचाया...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा