ब्यूरो रिपोर्ट कोरबा। जनपद पंचायत पाली क्षेत्र क्रमांक 14 अलगीडाँड़ के जनपद सदस्य रोशन (अंशुल) कंवर ने ग्राम पंचायत अलगीडाँड़ में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने अपने विकास निधि से सांस्कृतिक मंच एवं तालाब में पचरी निर्माण कार्य की शुरुआत कर ग्रामीणों को सौगात दी।भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य श्री कंवर ने कहा कि आमजन की सेवा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनता की सुविधा के लिए लगातार कार्य किए जाएंगे और जनसेवा ही उनका मुख्य लक्ष्य है।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अलगीडाँड़ के सरपंच त्रिभुवन मरकाम, उपसरपंच गौतम कुमार, भाजपा युवा नेता मुकेश कौशिक, इतवार यादव सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सुधार सिंह, जय सिंह, नंदकुमार, लखन सिंह कंवर, गुलाब सिंह कंवर, नारायण सिंह यादव, हीरालाल यादव, मनभावन अगरिया, दुर्जन अगरिया, मनबोध यादव, बृज श्याम, परमेश्वर कंवर, गोलू, अचल यादव सहित ग्राम पंचायत अलगीडाँड़ के पंच एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।





