Home / देश - विदेश / भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी ने लोगों...

भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी ने लोगों से की अपील, जानिए क्या कहा?

Heatwave Public Safety Appeal: भीषण गर्मी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी अवश्य बरतें. पानी पीते रहें, ताकि स्वंय को हाइड्रेट रख सकें. जितना हो सके, घर के अंदर ही रहने का प्रयास करें और धूप में बाहर न निकलें. अपने साथ-साथ पशु-पक्षियों का ख्याल रखें. पढे़ं पीएम मोदी ने क्या कहा?

देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं. मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें. कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें. ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है. यदि संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें. मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूंगा जो अपने घरों के और दुकानों के बाहर मटके में जल रखते हैं ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके.

Also Read
ALSO READ कोरिया में रफ्तार कहर जारी : ट्रक की चपेट में आए भाजपा मंडल महामंत्री, दर्दनाक मौत

पर्याप्त पानी पिएं और आराम करें

जब भी संभव हो, अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और अन्य प्रियजनों को फोन कर उनका हालचाल अवश्य पूछें. उन्हें पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलने और जितना हो सके, आराम करने की सलाह दें.

https://x.com/narendramodi/status/2059507232119963893?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2059507232119963893%7Ctwgr%5E91d29034509c64a1a106d78b14c805d1b68439c7%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fvistaarnews.com%2Findia-news%2Fpm-modi-appeal-amid-severe-heatwave%2F

पशु-पक्षियों का भी रखें ख्यालः पीएम मोदी

इस प्रचंड गर्मी में हमें अपने आसपास के पशु-पक्षियों को भी नहीं भूलना चाहिए. अपने घर, बालकनी, छत, दुकान या ऑफिस के बाहर पानी से भरा एक छोटा-सा बर्तन रखना भी किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदान बन सकता है. आइए, इन कठिन दिनों में पूरी संवेदनशीलता और करुणा के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखें.

Also Read
ALSO READ छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, 28-29 अक्टूबर को अलर्ट; किसानों के लिए कृषि सलाह जारी

पर्याप्त पानी पिएं और आराम करें

जब भी संभव हो, अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और अन्य प्रियजनों को फोन कर उनका हालचाल अवश्य पूछें. उन्हें पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलने और जितना हो सके, आराम करने की सलाह दें.

पीएम मोदी

पशु-पक्षियों का भी रखें ख्यालः पीएम मोदी

ALSO READ सेवा सेतु पोर्टल से आसान हो रही शासकीय सेवाओं तक पहुंच

इस प्रचंड गर्मी में हमें अपने आसपास के पशु-पक्षियों को भी नहीं भूलना चाहिए. अपने घर, बालकनी, छत, दुकान या ऑफिस के बाहर पानी से भरा एक छोटा-सा बर्तन रखना भी किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदान बन सकता है. आइए, इन कठिन दिनों में पूरी संवेदनशीलता और करुणा के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखें.

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी ने लोगों से की अपील, जानिए क्या कहा?
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा