मुख्यमंत्री के कल सुशांसन तिहार में कोरिया जिले सोनहत में संभावित आगमन पर जिला प्रवक्ता सांसद प्रतिनिधि अविनाश पाठक ने प्रदेश सरकार से कई गंभीर सवाल पूछे हैं

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कोरिया जिले में मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को 6



उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कोरिया जिले में मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को 6 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनके कार्यों का पूरा भुगतान नहीं मिला है। आधे से ज्यादा पंचायतों कोई काम नही है जिससे ग्रामीण मजदूर रोज़गार की तलाश में बाहर पलायन करने को मजबूर हैं।*

 

अविनाश पाठक ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि किसानों को डीजल तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। वहीं कोरिया वन मंडल में विभाग में वनों की कटाई , तार घेराव निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार होने का आरोप भी लगाया। इसकी जांच कब होगी

 

उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री जी सुशासन तिहार में उड़ान खटोला से पहुंच रहे हैं।

 

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार में स्वीकृत कई निर्माण कार्य आज बंद पड़े हैं। , कटगोड़ी समहू जल प्रदाय योजना जिसमे ग्राम कटगोड़ी के आस पास पानी पहचाना था 2 वर्षों से आधे निर्माण के बाद बंद है जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

अंत में अविनाश पाठक ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से अपील है कि वे इन सभी सवालों का जवाब प्रदेश की जनता को दें।

Picture of दिनेश कांशी

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"
error: Content is protected !!