Home / कोरिया–MCB / 20 मई के दवा व्यापार बंद को लेकर...

20 मई के दवा व्यापार बंद को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मरीजों से पहले से दवाएं रखने की अपील

उद्देश्य कुमार साहू,

कोरिया, 19 मई 2026

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स द्वारा 20 मई 2026 को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला कोरिया ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिला कोरिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा बंद की अग्रिम सूचना कलेक्टर कार्यालय एवं स्वास्थ्य विभाग को दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि दवा व्यापार बंद केवल व्यापारिक विषय नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध जनस्वास्थ्य, मरीज सुरक्षा और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता से भी है। संभावित स्थिति को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने नागरिकों से आवश्यक सावधानी बरतने और जरूरी दवाओं की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित करने की अपील की है।

विभाग ने विशेष रूप से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, अस्थमा, मधुमेह, कैंसर, मिर्गी एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को नियमित उपयोग की दवाएं पहले से सुरक्षित रखने की सलाह दी है। साथ ही इंसुलिन, अस्थमा इनहेलर, जीवनरक्षक दवाएं एवं बच्चों की आवश्यक औषधियों का पर्याप्त भंडारण बनाए रखने को कहा गया है।
दवा व्यापार बंद के दौरान आमजन को राहत देने के लिए जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों को नियमित रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, बैकुण्ठपुर एवं चरचा द्वारा भी सेवाएं जारी रखने की सहमति दी गई है।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी आपातकालीन स्थिति में नागरिकों से निकटस्थ जिला चिकित्सालय अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की है। साथ ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला कोरिया के हेल्पलाइन नंबर 9340597097 को जारी किया गया है।

जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा भी बैकुण्ठपुर, चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़, पटना, जनकपुर एवं खड़गवां क्षेत्रों में आपातकालीन दवा उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने जिला दवा विक्रेता संघ से बंद को शांतिपूर्ण एवं वैधानिक तरीके से संचालित करने, जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता बाधित नहीं होने देने तथा अफवाहों से बचने की अपील की है।

ALSO READ प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Uddeshya Sahu

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

20 मई के दवा व्यापार बंद को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मरीजों से पहले से...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा