‘जनजाति गरिमा उत्सव 2026’ के तहत जिले में 18 से 25 मई तक चलेगा ‘जनभागी दारी – सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान

उद्देश्य कुमार साहू, कोरिया, 17 मई 2026 भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 18 मई से 25 मई 2026 तक ‘जन

उद्देश्य कुमार साहू,

कोरिया, 17 मई 2026

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 18 मई से 25 मई 2026 तक ‘जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले’ थीम पर विशेष जनजातीय जागरूकता एवं सेवा संतृप्ति अभियान आयोजित किया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य दूरस्थ जनजातीय बहुल गांवों, विशेष रूप से पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत चिन्हित गांवों तक शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है।

अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, सामाजिक सुरक्षा तथा आजीविका से जुड़ी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिला, विकासखंड एवं ग्राम स्तर पर व्यापक गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

जिला प्रशासन एवं जनजातीय कार्य विभाग द्वारा ‘जनजाति गरिमा उत्सव 2026’ के तहत गांवों में विशेष संतृप्ति शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर तथा जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में सिकल सेल एवं टीबी जांच, विभिन्न योजनाओं के आवेदन, प्रमाण पत्र वितरण तथा हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जाएगा।

अभियान के तहत निर्मित ‘आदि सेवा केन्द्र’ को ग्रामीण जनजातीय समुदायों के लिए शिकायत निवारण, स्वास्थ्य सहायता, दस्तावेज निर्माण एवं सत्यापन, योजनाओं की जानकारी एवं फॉलोअप के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। पीएम जनमन के तहत प्रदेश के 1544 गांवों व धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत चिन्हित 6691 गांवो में जनभागीदारी के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत 18 मई को जिला मुख्यालय में अधिकारियों के ओरिएंटेशन एवं अभियान शुभारंभ के साथ होगी। 19 मई से 25 मई तक गांवों में संतृप्ति एवं पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। 20 मई को अधिकारियों, आदि कर्मयोगियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा “विलेज इमर्शन ड्राइव” के तहत गांवों का भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया जाएगा तथा जनसुनवाई की तिथि की जानकारी दी जाएगी।
21 मई से 23 मई तक आदि सेवा केन्द्रों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। 24 मई को प्रगति प्रतिवेदन एवं प्रूफ कार्ड तैयार किए जाएंगे, जिनमें प्राप्त शिकायतें, निराकृत प्रकरण, लंबित मामलों एवं जिम्मेदार अधिकारियों का विवरण दर्ज होगा।

अभियान का समापन 25 मई को समीक्षा बैठक के साथ किया जाएगा।

Picture of Uddeshya Sahu

Uddeshya Sahu

error: Content is protected !!